कर्नाटक चुनाव: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में बैलगाड़ी पर राहुल ने की यात्रा
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला।
नई दिल्ली:
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में बैलगाड़ी पर यात्रा करके मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। इसके बाद केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम को लेकर घेरने के लिए राहुल गांधी ने विरोध स्वरूप साइकिल भी चलाई।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर दाम में बढ़ोतरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो इसके खिलाफ कर्नाटक के कोल्लार में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेता राज्य में जमे हुए हैं और लगातार चुनावी रैलियां कर एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं।
राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार पेट्रोलियम पदार्थों से 10 लाख करोड़ रुपये टैक्स वसूल चुकी है लेकिन दाम को लेकर आम लोगों को कोई राहत नहीं दी।
उन्होंने कहा, 'बीजेपी सरकार साल 2014 से अबतक पेट्रोल, डीजल, और एलपीजी के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये का टैक्स वसूल चुकी है लेकिन आम लागों को इसका कोई फायदा नहीं दिया।'
और पढ़ें: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नहीं मिलेगा आजीवन सरकारी बंगला, SC ने रद्द किया कानून
राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 67 फीसदी तक की कमी आ चुकी है।
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान में छू रही है लेकिन अच्छे दिन के वादे पर सरकार चुप है। बीजेपी क्रूर है और ईंधन के नाम पर लूट मचा रही है।'
ये भी पढ़ें: हवाई में ज्वालामुखी विस्फोट से 26 घर नष्ट, 60 मीटर तक उठा लावा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें