गुरदासपुर उपचुनाव: स्वर्ण सिंह सलारिया होंगे BJP के उम्मीदवार, विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई थी सीट
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। आम आदमी पार्टी भी रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
highlights
- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले ही कर चुके हैं अपने उम्मीदवार की घोषणा
- सूत्रों के मुताबिक विनोद खन्ना की पत्नी भी थीं टिकट की रेस में
- 11 अक्टूबर को होना है चुनाव, 22 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंजाब के गुरदासपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्वर्ण सिंह सलारिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
यह सीट बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद से खाली है। सूत्रों के मुताबिक विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी इस सीट के लिए टिकट की दौड़ में थीं।
इस सीट पर उपचुनाव 11 अक्टूबर को होगा। सलारिया शुक्रवार को अपना नामांकन भर सकते हैं।
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। आम आदमी पार्टी भी रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।गुरदासपुर का उपचुनाव न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि जाखड़ के लिए भी चुनौती है। दरअसल, विनोद खन्ना के पहले यह कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था।
यह भी पढ़ें: कमजोर अर्थव्यवस्था से घबराई मोदी सरकार, इकॉनमी में 500 अरब रुपये झोंकने की तैयारी
ऐसे में राज्य में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस इस सीट की ओर जीत की उम्मीद से देख रही है। गुरदासपुर सीट पर होने वाला उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 22 सितंबर है और आचार संहित पहले ही लागू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: मूर्ति विसर्जन विवाद पर कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बिफरी ममता, कहा-'मुझे नहीं बताएं क्या करना है'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर