पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, कांग्रेस, AAP और शिरोमणि अकाली दल के बीच टक्कर
पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
चंडीगढ़:
पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है।
अमृतसर, जालंधर, पटियाला नगर निगम के लिए और 29 नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है।
चुनाव के नतीजों का ऐलान रविवार शाम तक हो जाएगा। लुधियाना में मतदाता सूची अपडेट नहीं होने की वजह से मतदान नहीं हो रहा है।
चुनाव के दौरान कुल 8,000 चुनावकर्मियों और 15,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
अकाली दल-भाजपा और आप ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
जालंधर में 80 वार्डो से 305 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
पटियाला में 57 वार्डो में चुनाव लड़े जाएंगे, जहां 260,604 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है।
और पढ़ेंः बीजेपी सांसद का अपना 'एग्जिट पोल', कहा- गुजरात चुनाव में हार रही है पार्टी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में