logo-image

प्रियंका गांधी ने अटकलों को किया खारिज, कहा- मैं नहीं, सोनिया रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव

प्रियंका गांधी ने तमाम तरह की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, 'रायबरेली से मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है। मैं नहीं मेरी मां (सोनिया गांधी) ही वहां से चुनाव लड़ेंगी।'

Updated on: 16 Dec 2017, 11:30 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी क्या अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? यह सवाल सियासी गलियारों में जोर-शोर से उठने लगा है। इस बीच प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया है कि सोनिया खुद रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

खबर थी की प्रियंका सोनिया के 'रिटायर' होने के बाद रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका तमाम तरह की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, 'रायबरेली से मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है। मैं नहीं मेरी मां ही वहां से चुनाव लड़ेंगी।'

उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'अपनी मां सोनिया गांधी से मजबूत महिला कभी नहीं देखा है।'

राहुल गांधी ने शनिवार को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से यह बागडोर ली।

और पढ़ें: आग लगा रही BJP, बर्बर युग की तरफ देश को ले जा रहे पीएम मोदी- राहुल

प्रियंका अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में काफी सक्रिय रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अमेठी-रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया था।

और पढ़ें: कांग्रेस में राहुल 'युग' का आगाज, मां की मौजूदगी में संभाली कमान