logo-image

प्रियंका गांधी नहीं बनेगी कार्यकारी अध्यक्ष : कांग्रेस

प्रियंका गांधी वाड्रा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आ रही थी। लेकिन इस खबर को कांग्रेस ने झूठा बता कर पूरी तरह खारिज कर दिया है।

Updated on: 15 Aug 2017, 12:10 AM

नई दिल्ली:

आजकल खबरों में प्रियंका गांधी वाड्रा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आ रही थी। लेकिन इस खबर को कांग्रेस ने झूठा बता कर पूरी तरह खारिज कर दिया है।

कांग्रेस ने सोमवार को उन खबरों को 'पूरी तरह झूठा और आधारहीन बताकर' खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 'यह फर्जी खबर प्रसारित करने का शरारती मामला है और अनावश्यक कयास लगाए जा रहे हैं'।

यह भी पढ़ें : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रही कमीशनखोरी-सिद्दार्थनाथ सिंह

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 35A पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ कर सकती है सुनवाई