logo-image

राहुल की “खून की दलाली” टिप्पणी पर गरमाई राजनीति, जानें किसने क्या कहा

राहुल गांधी के “दलाली” टिप्पणी पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के उप अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गाधी ने “ सारी सीमाएं पार कीं” और सेना का अपमान किया है।

Updated on: 07 Oct 2016, 10:51 PM

नई दिल्ली:

राहुल गांधी के “दलाली” टिप्पणी पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के उप अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गाधी ने “ सारी सीमाएं पार कीं” और सेना का अपमान किया है। 

जानते हैं कि राहुल गांधी के “खून की दलाली” टिप्पणी पर किसने क्या कहा है:


अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष: “खून की दलाली” जैसी टिप्पणी करके राहुल गांधी ने सारी सीमाएं तोड़ दीं। इस तरह की भाषा से राहुल ने हमारी सेना और देश की 125 करोड़ जनता का अपमान किया है। पूरा देश और बीजेपी सेना के साथ खड़ी है। हम भारत विरोधी नेताओं के बयानों में विश्वास नहीं करते।

कपिल सिबल, नेता, कांग्रेस: राहुल गांधी को पता है कि उन्होंने क्या बोला है। उनकी सोचच काफी साफ थी। आपको समझना होगा कि राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं और देश की जनता इस बात को जानती है।

जयंत सिन्हा, केंद्रीय मंत्री: यूपीए शासन के दौरान हुए घोटाले से साफ है कि किसने “दलाली” की।

लालू यादव, अध्यक्ष, आरजेडी: राहुल गांधी को अपनी बात ठीक से रखनी नहीं आती। मैं देश की सेना के साथ हूं और पाकिस्तान को और करारा जवाब दिया जाना चाहिये।

डी पी त्रिपाठी, सांसद, एनसीपी: राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी और प्रमुख विपक्षी दल के नेता हैं। उन्हें इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिये था।

अरविंद केजरीवाल, प्रमुख, आम आदमी पार्टी: हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। मैं सेना को दोबारा बधाई देना चाहता हूं। इसके राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं।

रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री: अगर राहुल गांधी की टिप्पणी शर्मिंदगी थी तो कांग्रेस की आज की प्रेस कांफ्रेंस शर्मिंदगी की पराकाष्ठा थी।

श्री कांत शर्मा, प्रवक्ता, बीजेपी: यह बहुत ही शर्मनाक है। इस तरह की टिप्पणी उनकी मानसिक दिवालियेपन को दिखाता है। सेना और प्रधानमंत्री की हर तरफ तारीफ हो रही है इससे राहुल गांधी बौखला गये हैं।

सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रवक्ता, बीजेपी: राहुल का बयान भारतीय राजनीति में गिरते स्तर को दिखाता है। कांग्रेस जिसने देश की आज़ादी के लिये लड़ाई लड़ी उसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी का यह बयान निंदनीय ही नहीं बल्कि गैरज़िम्मेदाराना भी है। इस बयान से राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी का सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है।