logo-image

मणिपाल: तीन साल पहले हुआ था गुमशुदा, फेसबुक की मदद से पुलिस ने खोज निकाला

एक 13 वर्ष के लड़के को पुलिस ने फेसबुक की सहायता से ढूंढ़ निकाला है। लड़का तीन साल से लापता था। वह तीन साल पहले उडुपी जिले में मनीपाल से गायब हो गया था।

Updated on: 15 Oct 2017, 11:57 PM

नई दिल्ली:

एक 13 वर्ष के लड़के को पुलिस ने फेसबुक की सहायता से ढूंढ़ निकाला है। लड़का तीन साल से लापता था। वह तीन साल पहले मणिपाल के उडुपी जिले से गायब हो गया था।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस लड़के का नाम प्रेम किरण है जो अपने माता-पिता को बताकर 20 जनवरी, 2015 को घर के पास एक मैदान में खेलने गया था लेकिन फिर कभी लौट कर नहीं आया।

उसके घर न लौटने पर उसके पिता ने मनीपाल पुलिस थाने में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच जिला अपराध खुफिया ब्यूरो और मानव विरोधी तस्करी के अधिकारी को इस साल की शुरुआत में लड़के के फेसबुक पर सक्रिय होने की जानकारी मिली। जिसके बाद लड़के का लोकेशन बेंगलुरु के साइबर अपराध सेल की मदद से पता लगाया गया। लड़के का लोकेशन मुंबई में था।

जानकारी मिलते ही एक पुलिस टीम मनीपाल से और एक टीम बेंगलुरु से मुंबई के लिए भेजा गया।मुंबई में पुलिस को लड़का एक होटल में मिला जहां वह काम करता था। पुलिस ने बच्चे को उसके मां-बाप के हवाले कर दिया। लड़के ने पुलिस को बताया कि उसका मन पढ़ने में नहीं लगता था इसलिए वो घर से चला गया था।