जयललिता की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में 8 गिरफ्तार
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
चेन्नई:
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुखार के कारण जयललिता करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने अब तक जयललिता की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में अब तक 50 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज़ किया गया है। जयललिता की सेहत को लेकर लगातार फेसबुक और ट्विटर पर फैलाई जा रहीं अफवाहों के मद्देनजर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दे रखी है।
इन मामलों से निपटने के लिए एक विशेष साइबर टीम भी गठित की गई है।
68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को चेन्नई में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी नेता लगातार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की सेहत सुधर रही हैं और अस्पताल में ही महत्वपूर्ण फैसले भी ले रही हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय