पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।
नई दिल्ली:
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। अपने ट्विटर हैंडल से मोदी ने बधाई देते हुए कहा, 'मैं राहुल गांधी के लंबे और सुखी जीवन की कामना करता हूं।'
बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी भारत में नहीं हैं। वे अपनी नानी और उनके परिवार से मिलने इटली गए हुए हैं। इससे पहले ट्वीट कर उन्होंने कहा था, 'वह अपनी नानी और परिवार से मिलने जा रहा हूं। कुछ दिन बाहर रहूंगा। उम्मीद है हम साथ में अच्छा समय बिताएंगे।'
पहली बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा को लेकर जानकारी दी है। इससे पहले भी राहुल छुट्टियों पर विदेश जाते रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी उन पर गायब होने का आरोप लगाती रही है। वहीं मीडिया में इसे तूल देता रहा है।
Birthday greetings to the Congress Vice President, Shri Rahul Gandhi. I pray for his long and healthy life. @OfficeOfRG
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2017
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें