logo-image

Video: बुलेट ट्रेन में जापान के PM अबे के साथ टोक्यो से कोबे रवाना हुए मोदी

पीएम मोदी अपने जापान के समकक्ष शिंजो अबे के साथ टोक्यो से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन के में सवार होकर कोबे के लिए रवाना हुए।

Updated on: 12 Nov 2016, 08:09 AM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन दिवसीय जापान यात्रा का आज अंतिम दिन है। पीएम मोदी अपने जापान के समकक्ष शिंजो अबे के साथ टोक्यो से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन के में सवार होकर कोबे के लिए रवाना हुए।

मोदी और अबे दोनों कोबे में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज फैसिलिटी का भी दौरा करेंगे। जहां उच्च गति के रेल पहिये तैयार किए जाते हैं। आपको बता दें कि इसी बुलेट ट्रेन की तकनीक का इस्तेमाल मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे में किया जाएगा।

भारत और जापान के बीच शुक्रवार को सिविल न्यूक्लियर डील किया गया। भारत के परमाणु कार्यक्रम के लिहाज से इस डील को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार जापान ने किसी ऐसे देश के साथ सिविल न्यूक्लियर डील किया है जिसने NPT (Nonproliferation Treaty) पर साइन नहीं किया है।

और पढ़ें: भारत, जापान के बीच हुआ सिविल न्यूक्लियर डील, पीएम मोदी ने डील को बताया ऐतिहासिक