logo-image

48 साल के हुए राहुल गांधी, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर भी राहुल के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता नाच-गाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं।

Updated on: 19 Jun 2018, 11:33 AM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल आज 48 साल के हो गए हैं।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर राहुल को विश करते हुए लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

ये भी पढ़ें: दिल्ली: सीजफायर रोकने पर नाराज PDP, शाह ने बुलाई मंत्रियों की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल का पहला जन्मदिन है। उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। 

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर भी राहुल के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता नाच-गाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं। उनके हाथों में राहुल के पोस्टर हैं।

खबरों की मानें तो देर शाम को राहुल के जन्मदिन के मौके पर एक बड़ी पार्टी का आयोजन भी किया जाएगा।

राहुल ने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा था। वह भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में उत्तर प्रदेश की अमेठी चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके पहले यह उनके पिता राजीव गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। 

ये भी पढ़ें: UP में महागठबंधन की उम्मीदों को झटका, SP ने कांग्रेस से बनाई दूरी