logo-image

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ को लेकर पीएम मोदी की महबूबा मुफ्ती बातचीत, मदद का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से हालात का की जानकारी लेने के लिये फोन पर बात की है। साथ ही हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया है।

Updated on: 07 Apr 2017, 11:51 AM

नई दिल्ली:

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि गुरुवार रात से बारिश बंद होने के बाद झेलम और उसकी सहायक नदियों का पानी घटना शुरू हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से हालात का की जानकारी लेने के लिये फोन पर बात की है। साथ ही हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया है।

राज्य के अधिकारियों का कहना है कि देर रात करीब दो बजे पानी का स्तर सबसे अधिक 22.10 फुट पर था, लेकिन सुबह सात बजे तक यह घटकर 21.70 फुट पर आ गया है।

गुरुवार को श्रीनगर के राम मुंशी बाग में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था। जिसके बाद अधिकारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिये नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात, भारतीय सेना एक बार फिर बनी लोगों के लिए जीवन रक्षक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंन राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। 

साल 2014 में कश्मीर में आई बाढ़ के कारण स्थिति काफी भयावह थी और कई जिले बाढ़ की चपेट में थे। सेना ने बाढ़ के दौरान राज्य की जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की थी।  

ये भी पढ़ें: जम्‍मू-कश्‍मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्‍खलन में 2 जवान शहीद, तीन को सुरक्षित निकाला गया

GL vs KKR: IPL में गंभीर के नाइट राइडर्स से आज भिड़ेगी रैना की टीम, जानिए क्या कहते हैं रिकॉर्ड, कौन है जीत का दावेदार