logo-image

डोनाल्ड ट्रंप के बाद पीएम मोदी ट्विटर पर दूसरे सबसे प्रभावशाली विश्व नेता

ट्रंप 2017 के अक्टूबर में पोप फ्रांसिस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बने थे।

Updated on: 10 Jul 2018, 10:44 PM

जेनेवा:

सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 4.2 करोड़ फॉलोअर्स के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (5.2 करोड़) और पोप फ्रांसिस (4.7 करोड़) से पीछे हैं, लेकिन माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर प्रभाव के मामले में वह दूसरे सबसे महत्वपूर्ण विश्व नेता हैं। एक वैश्विक अध्ययन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

1.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ना सिर्फ दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला विश्व नेता हैं, बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री भी हैं।

ग्लोबल कम्युनिकेशन एजेंसी बीसीडब्ल्यू की 2018 'ट्विप्लोमेसी' अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: PM को मेट्रो में देख चिल्लाने लगे लोग, मोदी ने ऐसे दिया जवाब

इस अध्ययन में 951 ट्विटर खातों की गतिविधियों का अध्ययन किया गया, जिसमें सरकारों के प्रमुख और विदेश मंत्री शामिल थे। यह अध्ययन क्राउडटैंगल डॉट कॉम के एग्रीगेट आंकड़ों के माध्यम से किया गया, जोकि एक कंटेंट डिस्कवरी और सोशल मॉनिटरिंग प्लेटफार्म है।

मोदी के जहां इस वक्त ट्विटर पर 4.34 करोड़ फॉलोअर हैं, वहीं, ट्रंप के 5.34 करोड़ और सुषमा स्वराज के 1.18 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

ट्रंप 2017 के अक्टूबर में पोप फ्रांसिस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बने थे। उनके 9 भाषाओं में ट्विटर एकाउंट हैं, जिसके कुल 4.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

ट्रंप द्वारा 2017 में 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या दोगुनी हो गई है।

अध्ययन में बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट पर पिछले 12 महीनों से औसतन 26.7 करोड़ इंटरैक्शन (लाइक्स और रिट्वीट्स) हुए। यह मोदी के ट्वीट की तुलना में 5 गुना अधिक है, जिनके 5.2 करोड़ इंटरैक्शन हुए, जबकि पोप फ्रांसिस के ट्वीट के 2.2 करोड़ इंटरैक्शन दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें: भारत और दक्षिण कोरिया ने किए 11 समझौते, बढ़ाएंगे आर्थिक साझेदारी