logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी 133वीं जयंती पर याद किया।

Updated on: 03 Dec 2017, 01:35 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी 133वीं जयंती पर याद किया। राजेंद्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। 

मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय पीढ़ियों को राजेंद्र प्रसाद से प्रेरणा मिली है।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, 'महात्मा गांधी से प्रेरित होकर डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के स्वतंत्रता संग्राम का सक्रिय हिस्सा बनें। उन्होंने असहयोग आंदोलन जैसे जमीनी स्तर के आंदोलनों में हिस्सा लिया और राष्ट्रपति के रूप में संविधान सभा का नेतृत्व किया।'

यह भी पढ़ें : तूफान ओखी: केरल के मछुआरा समुदाय का बचाव अभियान शुरू