logo-image

नए नियमों के विरोध में अब नहीं होगी पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल

पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को होने वाली हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है।

Updated on: 12 Oct 2017, 11:24 AM

New Delhi:

पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को होने वाली हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों को इस हड़ताल करने से पहले चेतावनी दी थी कि उनका अनुबंध रद्द किया जा सकता है, जिसके चलते डीलरों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।

बता दें कि पेट्रोल पंप डीलरों के विभिन्न संघ शुक्रवार को 24 घंटे की हड़ताल करने जा रहे थे। डीलर्स दरअसल नए बाजार अनुशासन दिशा निर्देशों के खिलाफ इस हड़ताल पर जाने की तैयारी में थे।

इन नए दिशा निर्देशों में कम माप, आटोमेटेड पंपों को मैनुअल तरीके से बिना मंजूरी के चलाने, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था नहीं करने और कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं करने के लिए कड़े जुर्माने का प्रावधान है।

अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर संघ के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के विपणन निदेशक ने उनसे हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की है। इस पर पेट्रोल पंप डीलर संघ ने हड़ताल को वापस ले लिया है।

और पढ़ें: दो भाइयों की चाकू गोदकर हत्या, आधी रात को लोगों ने किया प्रदर्शन