logo-image

जम्मू-कश्मीर: पाक ने पुंछ में तोड़ा सीजफायर, 3 की मौत, 8 घायल

पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार तड़के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ जिले के शाहपुर केरनी और दिग्वार सेक्टर में गोलीबारी की।

Updated on: 02 Oct 2017, 12:42 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तानी रेंजर्स ने सोमवार तड़के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 3 की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों को पुंछ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक में से एक बच्चे की पहचान असरार अहमद के रूप में की गई है।

सुरक्षा बल पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुंछ के कर्नी क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी शुरू हुई।

सूत्रों के मुताबिक, 'पाकिस्तानी सेना द्वार भारतीय चौकियों पर बिना किसी कारणवश गोलाबारी और गोलीबारी शुरू की गई। भारतीय सेनाएं इनका बखूबी जवाब दे रही हैं।'

जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने सीजफायर उल्लंघन पर कहा, 'पाकिस्तान एक कायरों का देश है। एक तरफ व्हाइट फ्लैग दिखाते हैं और दूसरी तरफ नागरिकों को निशाना बनाते हैं।'

आपको बता दें की पाकिस्तानी सेना सितंबर में कई दफे सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है। पिछले दिनों सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि पाक की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का वह मुंहतोड़ जवाब देगा।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच करीब सात महीने बाद शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग हुई थी। बीएसफ ने पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर से की गई उस फायरिंग पर भी कड़ा विरोध जताया जिसमें भारत के दो जवान ब्रिजेंद्र बहादुर और के अप्पा राव ने अपनी जान गंवा दी थी।

और पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने कहा, हमने कश्मीर के लोगों को भावनात्मक रूप से खो दिया है