logo-image

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुये रविवार को पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर हथियारों से गोलीबारी की जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Updated on: 19 Mar 2017, 01:40 PM

जम्मू:

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुये रविवार को पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर हथियारों से गोलीबारी की जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर और पुंछ के बालाकोट में दो इंच मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

प्रवक्ता ने बताया कि भिंबर में तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बालाकोट में सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह सुबह 6.45 बजे तक चलती रही। भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना का यह दूसरा संघषर्विराम उल्लंघन है।

और पढे़: पाकिस्तान में ट्रेनिंग सेंटर के पास दो आत्मघातियों ने खुद को उड़ाया, एक जवान की मौत, दो घायल

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पक्ष से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।