पाकिस्तान ने अपने समुद्री सीमा से 60 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया है। इन सभी मछुआरों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी जलसीमा में घुस गए थे।
highlights
- पाकिस्तान ने 60 भारतीय मछुआरे को किया गिरफ्तार
- शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने सभी को किया जाएगा पेश
नई दिल्ली:
पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी जलसीमा में घुस गए थे। गिरफ्तार भारतीय मछुआरे की नौकाएं भी जब्त कर ली गई है।
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुरुवार को ही इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था लेकिन उनकी गिरफ्तारी की बात सार्वजनिक नहीं कर रहे थे। सभी मछुआरों को शनिवार के दिन न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
पीएमएसए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे पाकिस्तानी जलसीमा में मछली पकड़ने के लिए घुस गए थे। अधिकारियों की तरफ से चेतावनी के बावजूद भी वे सीमा से बाहर नहीं निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले पीएमएसए ने गुरुवार को गुजरात तट के पास से 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही 6 नौकाएं भी जब्त कर ली थी। इस बात की जानकारी पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) ने दी थी।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने छोड़े 220 भारतीय मछुआरे
एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पीएमएसए ने इन मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास से गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने 36 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 6 नौकाएं जब्त
इससे पहले, इसी महीने पाकिस्तान ने करीब 219 मछुआरों को रिहा किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी