logo-image

पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, समुद्री सीमा के उल्लंघन का दिया हवाला

पाकिस्तान ने भारत के 100 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए गिरफ्तार किया है।

Updated on: 27 Mar 2017, 08:03 AM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान ने भारत के 100 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान की 'मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी' का हवाला देते हुए कहा है कि भारतीय मछुआरों की 19 नौकाएं भी ज़ब्त कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार, एमएसए अधिकारियों ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय मछुआरों को पुलिस को सौंप दिया है और इन्हें आज अदालत में पेश किया जाना है। 

भारत और पाकिस्तान अक्सर एकदूसरे की समुद्री सीमाओं के उल्लंघन के आरोप में एकदूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। वहीं, पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरे लगातार पाकिस्तान की इंडस डेल्टा समुद्री इलाके में घुसपैठ करते हैं।

यह भी पढ़ें: 

ऑस्ट्रेलिया में केरल का रहने वाला भारतीय मूल का शख़्स नस्लीय हमले का शिकार

ब्रेक्सिट के विरोध में लंदन में भारी प्रदर्शन, एक और जनमत संग्रह कराने की मांग

देश से जुड़ी और ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें