पाक सेना ने भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की नौसेना ने कहा था कि उसने एक भारतीय पनडुब्बी को पाकिस्तानी जल सीमा से भगा दिया था।
नई दिल्ली:
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने एक भारतीय ड्रोन को मार गिराया है। पाक सेना के प्रवक्ता जनरल आसिम बाजवा ने ट्वीट किया कि शनिवार शाम 4.45 बजे मानवरहित भारतीय ड्रोन को रखचकरी सेक्टर के अगाही पोस्ट पर मार गिराया गया। बाजवा ने अपने ट्वीट ने कहा कि भारतीय ड्रोन पाकिस्तान सीमा के 60 मीटर अंदर तक चला गया था।
Indian Quad Copter shot down by own Aagahi Post in Rakhchakri Sec.Had intruded 60 Ms in Pak side of LOC,fell near own Agahi Post&taken over
— Gen Asim Bajwa (@AsimBajwaISPR) November 19, 2016
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की नौसेना ने कहा था कि उसने एक भारतीय पनडुब्बी को पाकिस्तानी जल सीमा से भगा दिया था। बताते चलें कि उरी सैन्य बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है।
यह भी पढ़ें: मुंबई: एयरपोर्ट के पास पायलट को दिखा संदिग्ध ड्रोन, जांच शुरू
पिछले साल भी पाकिस्तानी सेना ने LoC पर एक भारतीय जासूसी उपकरण के मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, भारत ने इससे इंकार किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह