logo-image

त्रिपुरा CM बिप्लब देब ने कहा, सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे न भागें, खोल लें पान की दुकान

बिप्लब कुमार देब ने अपने अंदाज में युवाओं को नसीहत देते हुए कहा है कि सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे भागने से अच्छा है पान का दुकान खोल लो।

Updated on: 29 Apr 2018, 01:13 PM

नई दिल्ली:

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने अंदाज में युवाओं को नसीहत देते हुए कहा है कि सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे भागने से अच्छा है पान की दुकान खोल लो।

त्रिपुरा में वेटनरी काउंसिल सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नेताओं के पीछे नहीं दौड़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कुछ युवा सरकारी नौकरी के लिए नेताओं के पीछे भागते रहते हैं और अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं। वही युवा अगर नेता के पीछे दौड़ने के वजाए किसी पान का दुकान खोल दे तो पांच लाख रुपये बैंक अकाउंट में होगा।'

वर्ल्ड वेटनरी डे के मौके पर त्रिपुरा के परगना भवन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री के अनुसार कोई भी युवा लोन लेकर अपना बिजनेस शुरु कर सकता है।

देब के अनुसार, 'कोई भी बेरोजगार युवा बैंक से 75 हजार रुपये का लोन लेकर हर महीने 25 रुपये आराम से कमा सकता है। हालांकि पिछले 25 साल से इस कल्चर में गिरवाट देखने को मिला है।'

बता दें कि त्रिपुरा की कमान संभालने के बाद बिप्लब देब कथित तौर पर अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रह रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके छात्रों को को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को दिया था सुझाव
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसे छात्रों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा था, 'मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। समाज का निर्माण करना है। सिविल इंजीनियरों के पास यह ज्ञान है क्योंकि जो लोग प्रशासन में हैं उनको समाज का निर्माण करना है।'

डायना पर सवाल
इतना ही नहीं विश्व सुंदरी डायना हेडेन को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था साथ ही अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता को एक ढोंग बताया था।

मुख्यमंत्री ने कहा था, 'लगातार पांच साल तक हमने मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स खिताब जीते। डायना हेडेन ने भी जीता। क्या आपको लगता है कि उन्हें सही में खिताब जीतना चाहिए था?'

इसे भी पढ़ेंः बिप्लब देब ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- डायना हेडन नहीं थी ताज के काबिल, वो इंडियन ब्यूटी नहीं