logo-image

ओडिशा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

ओडिशा के एक वन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें एक महिला भी शामिल है।

Updated on: 27 Sep 2017, 01:57 PM

New Delhi:

ओडिशा के एक वन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह मुठभेड़ बरगढ़ जिले के सालेपाली के जंगलों में मंगलवार शाम को हुई।

इस मुठभेड़ में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और कैश बरामद किया है।

पुलिस महानिदेशक आर.पी शर्मा ने कहा, 'सालेपाली में ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।'

आर.पी शर्मा ने कहा कि जंगलों में तलाशी अभियान अब भी जारी है।  हालांकि, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वे वर्दी में थे।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ और भिंबर गली में की गोलीबारी