नॉर्वे प्रशासन ने भारतीय दंपत्ति से अलग किया बेटा, सुषमा स्वराज ने मंगाई रिपोर्ट
एक भारतीय दंपत्ति के बच्चे को नॉर्वे प्रशासन द्वारा ले जाने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास से रिपार्ट मंगाई है।
नई दिल्ली:
एक भारतीय दंपत्ति के बच्चे को नॉर्वे प्रशासन द्वारा ले जाने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास से रिपार्ट मंगाई है।
नॉर्वे में रह रहे भारतीय दंपत्ति के पाच साल के बेटे को नॉर्वे प्रशासन लेकर गया है। इस दंपत्ति पर आरोप है कि वे अपने बच्चे के साथ ज्यादती कर रहे थे। हालांकि दंपत्ति ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने भारतीय दूतावास से इस संबंध में जानकारी मंगाई है।
नॉर्वे में रह रहे इस दंपत्ति के बारे में बीजेपी के नेता विजय जॉली ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी थी।
विदेश मंत्रालय का कहना है, "हमारे दूतावास के अधिकारियों ने ओस्लो में बच्चे के पिता अनिल कुमार से बात की है और उन्हें पूरी सहायती भी दी जा रही है। अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक वकील किया है, जो इस मामले में उनका पक्ष रखेगा।"
नॉर्वे में इस तरह की ये तीसरी घटना है जब किसी भारतीय दंपत्ति के बच्चे को नॉर्वे प्रशासन लापरवाही और ज्यादती के आरोप में ले गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी