दिग्विजय सिंह ने जताया खेद, नितिन गडकरी ने वापस लिया मानहानि का केस
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के माफी मांगने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को मानहानिका मामला वापस ले लिया।
नई दिल्ली:
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के माफी मांगने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को मानहानि का मामला वापस ले लिया। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दोनों ने संयुक्त रूप से केस को वापस लेने का आवेदन दिया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
गडकरी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित रुप से हुई गड़बड़ियों में उनका नाम घसीटे जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के मुताबिक, सिंह ने आरोप लगाया था कि गडकरी ने बीजेपी राज्यसभा सांसद अजय संचेती को कोल ब्लॉक आवंटित कराने के लिए 490 करोड़ रुपये लिए थे। जिसके बाद उन पर गडकरी ने मानहानि का केस ठोक दिया था।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि नितिन गडकरी और सांसद अजय संचेती को लेकर दिए बयान पॉलिटिकल हीट में दिए गए थे।
गौरतलब है कि आजकल माफी मांगने और मानहानि का केस वापस लेने का दौर चल रहा है। दिग्विजय सिंह से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता कुमार विश्वास भी अपने बयानों के लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग चुके है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने प्रणब से RSS कार्यक्रम में नही जाने का किया अनुरोध
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें