निर्भया पर पूर्व DGP का शर्मनाक बयान, कहा- 'मां का फिजीक देखकर पता लगता है बेटी कितनी सुंदर होगी'
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान ने गुरुवार को निर्भया की मां पर टिप्पणी कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।
बैंगलोर:
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान ने गुरुवार को निर्भया की मां पर टिप्पणी कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।
बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान ने निर्भया की मां आशा देवी के बारे में कहा कि उनका 'फिजीक' (काया) बहुत ही सुंदर है और वह 'सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं कि निर्भया कितनी सुंदर रही होगी।'
यहीं नहीं सांगलियान ने महिलाओं को 'सुरक्षित' रहने के टिप्स भी दिए। उनके मुताबिक 'यदि महिलाओं को किसी ने काबू में कर लिया है, तो उन्हें लड़ने की बजाय सरेंडर कर देना चाहिए, इस तरह से हम सुरक्षित रह सकते हैं, जिंदगी बचाइए और मरने से बचिए।”
पूर्व डीजीपी के इस बयान को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाएं सकते में आ गईं। इस कार्यक्रम में बैंगलोर की जानी-मानी आईपीएस डी रूपा और एक्टिविस्ट अनिता चेरिया भी मौजूद थीं।
बता दें कि 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली में फिजियोथेरेपी की छात्रा के साथ चलती बस में रेप की घटना हुई थी। 13 दिन की लड़ाई के बाद 29 दिसंबर को सिंगापुर में निर्भया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: बीजेपी को बड़ा झटका, टीडीपी ने एनडीए से अलग होने का लिया फ़ैसला
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें