नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा 6 अप्रैल से
वह किसी नेपाली प्रधानमंत्री द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद विदेश दौरों की शुरुआत भारत से करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
नई दिल्ली:
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पदभार संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे के तहत आगामी छह से आठ अप्रैल तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह किसी नेपाली प्रधानमंत्री द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद विदेश दौरों की शुरुआत भारत से करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मंत्रालय ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर ओली अपनी पत्नी राधिका शाक्य के साथ भारत दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान ओली के साथ नेपाल के मंत्रियों, सांसदों, सचिवों और अन्य उच्च अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा।
उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों को आगे बढ़ाना है।
और पढ़ें: तेजस्वी यादव ने बिहार हिंसा के लिए मोहन भागवत को ठहराया ज़िम्मेदार
दौरे पर ओली भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इस दौरान भारत सरकार के कुछ वरिष्ठ नेता भी ओली से मुलाकात करेंगे।
मंत्रालय के अनुसार, ओली उत्तराखंड के पंतनगर में स्थित गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ओली की आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच विस्तृत साझेदारी की समीक्षा एवं इसे आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।
और पढ़ें: आसनसोल हिंसा: पश्चिम बंगाल जाएगी BJP की टीम, मौके का लेगी जायजा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें