कर्नाटक चुनाव: BJP को मात देने के लिए NCP नहीं लड़ेगी चुनाव-कांग्रेस को मिलेगा समर्थन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनौती देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।
highlights
- कर्नाटक में कांग्रेस के हाथ को मिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का साथ
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP को मात देने के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी एनसीपी
नई दिल्ली:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनौती देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।
एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हमने साथ आने का फैसला लिया है।
त्रिपाठी ने कहा, 'हमें कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को हराना है। इसलिए एनसीपी ने यह तय किया है कि वह चुनाव नहीं ल़ड़ेगी और सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बिना शर्त समर्थन देगी।'
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 15 मई को होगी।
राज्य में इस बार सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बुरे प्रदर्शन के बाद जहां कांग्रेस दक्षिण के इस बड़े राज्य को बचाने की तैयारी में है, वहीं बीजेपी की कोशिश यहां जीत दर्ज कर बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश में लगी हुई है।
कर्नाटक फिलहाल कांग्रेस शासित एकमात्र बड़े राज्यों में शुमार है।
मौजूदा विधानसभा में जहां कांग्रेस बीजेपी के पास 43 सीटें हैं वहीं जनता दल-सेक्युलर के पास 29 सीटें हैं। जबकि विधानसभा में कांग्रेस के पास 122 सीटें हैं।
कांग्रेस ने जहां इस चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ही अपना चेहरा बनाया है वहीं बीजेपी ने इस चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है।
और पढ़ेें: शाह पर राहुल का तंज, कहा-देश में बस दो ही 'इंसान', बाकी सब 'जानवर'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें