अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने स्वच्छता की दूत कुंवर बाई को अर्पित की श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की दूत छत्तीसगढ़ की सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कुंवर बाई को श्रद्धाजलि अर्पित की।
नई दिल्ली:
महिलाओं के सम्मान के तौर पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने इस मौके पर नारी शक्ति को सलाम किया।
पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की दूत छत्तीसगढ़ की सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कुंवर बाई को श्रद्धाजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट किया, '106 वर्ष की कुंवर बाई जिनका साल की शुरुआत में निधन हो गया था । उन्होंने शौचालय बनाने के लिए अपने बकरियां बेचीं। स्वच्छ भारत के प्रति उनका योगदान कभी भी भूला नहीं जा सकता।'
#SheInspiresMe- Kunwar Bai, who died earlier this year at the age of 106. Hailing from Chhattisgarh, she sold her goats in order to build toilets. Her contribution towards a Swachh Bharat can never be forgotten. I am deeply inspired by her noble gesture. pic.twitter.com/eANQz01ZYE
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2018
स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी एकमात्र संपत्ति 10 में से 8 बकरियों को बेच दिया था। ताकि धामतारी जिले में उनके गांव कोटाभर्री में 22,000 रुपये इकट्ठा कर अपने घर पर शौचालय बनवाया जा सके।
और पढ़ें: आंध्र प्रदेश को नहीं मिल सकता विशेष राज्य का दर्जा : जेटली
छत्तीसगढ़ की कुंवर बाई बकरी बेचकर शौचालय बनाने के बाद तब चर्चा में आई थीं, जब प्रधानमंत्री मोदी ने इस काम के लिए उनकी सराहना की थी और उनका आशीर्वाद भी लिया था। मोदी ने उन्हें 2016 में स्वच्छ भारत अभियान के दूत के तौर पर चुना।
I will always cherish the time when I had the opportunity to seek Kunwar Bai’s blessings during one of my visits to Chhattisgarh. Kunwar Bai lives on in the hearts and minds of all those who are passionate towards fulfilling Bapu’s dream of a clean India. #SheInspiresMe pic.twitter.com/Gdt5STszgr
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट किया, 'महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को शत्-शत् नमन। हमें हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है।'
#महिलादिवस के अवसर पर नारी शक्ति को शत्-शत् नमन। हमें हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। pic.twitter.com/NKIF1qAulZ
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2018
एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा, 'नए भारत के निर्माण में अग्रसर नारी शक्ति।'
नए भारत के निर्माण में अग्रसर नारी शक्ति। #महिलादिवस pic.twitter.com/Riueu5BdAx
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2018
और पढ़ें: आंध्र प्रदेश को नहीं मिल सकता विशेष राज्य का दर्जा : जेटली
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उन्होंने लिखा, 'भारत और पूरी दुनिया की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई. महिलाएं समाज को स्थिरता देती हैं; अपने परिवारों और हमारे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइये हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जिसमे हर एक महिला अच्छे भविष्य के सपने देखे और उन्हें साकार करे।'
भारत और पूरी दुनिया की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। महिलाएं समाज को स्थिरता देती हैं; अपने परिवारों और हमारे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइये हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जिसमे हर एक महिला अच्छे भविष्य के सपने देखे और उन्हें साकार करे — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 8, 2018
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए