logo-image

मुंबई: बाइक सवार बदमाशों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत को गोलियों से भूना

मुंबई के कंदिवली जिले के गोकुल नगर इलाके में शिवसेना कुरार के डिप्टी शाखा प्रमुख सचिन सावंत को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

Updated on: 22 Apr 2018, 11:24 PM

नई दिल्ली:

मुंबई के कंदिवली जिले के गोकुल नगर इलाके में शिवसेना कुरार के डिप्टी शाखा प्रमुख सचिन सावंत को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

रविवार देर रात को जब शिवसेना के डिप्टी प्रमुख सचिन सावंत गोकुल नगर से बाहर निकल रहे थे तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।
कई राउंड गोलियां चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सावंत को घटनास्थल से इलाके में स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले और जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र कैबिनेट के दो मंत्रियों को ठहराया जिम्मेदार