logo-image

मुंबई पब हादसे में 1-एबव पब के दो मैनेजर गिरफ्तार, मालिकों की तलाश जारी

मुंबई मिल हादसे में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनो रेस्टोरेंट के मैनेजर है। केविन बाबा और लोपेज़ नाम के इन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on: 01 Jan 2018, 05:43 PM

नई दिल्ली:

मुंबई मिल हादसे में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो वन-एबव रेस्टोरेंट के मैनेजर है। पब में आग लगने के बाद पुलिस केविन बाबा और लोपेज़ की तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि यह दोनों घटना के दिन मौके पर मौजूद थे लेकिन बाद में गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे।

बता दें कि मुंबई कमला मिल्स अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 55 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यह घटना 29 दिसंबर को हुई थी।

हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करते हुए पब मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

मुंबई के लोअर परेल में कमला मिल्स परिसर के 1 एबव और मोजो रेस्टोरेंट में आग लगी थी। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि हादसे के बाद वृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कई होटलों को सील कर चुकी है।

आज भी लगातार तीसरे दिन मुंबई में अतिक्रमण के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई जारी है। बीएमसी की यह कार्रवाई रघुवंशी मिल में जारी है।

यह भी पढ़ें: जब नाराज फेसबुक यूजर ने बिग बी से कहा-पैसा सब कुछ नहीं, ट्विटर पर मिला ये जवाब

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें