Muharram 2018: मुहर्रम के मौके पर यूपी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मुहर्रम को देखते हुए राज्य में हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने का निर्देश जारी किया गया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुहर्रम के मौके पर कड़े सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। सरकार ने निर्देश में कहा है कि उपद्रवी और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों एवं जिला पुलिस प्रमुखों को मुहर्रम के मौके पर राज्य में कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम को देखते हुए राज्य में हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव और सौहार्द बनाए रखा जाए। उपद्रवी और असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर कड़ी नजर रखी जाए।
प्रमुख सचिव ने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस पिकेटिंग एवं गश्त के माध्यम से निरन्तर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में यह भी कहा गया कि जनपदीय अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय