logo-image

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने गुरुवार को शाम को अचानक करवट ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शाम को जोरदार बारिश हुई।

Updated on: 05 Jul 2018, 04:16 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने गुरुवार शाम को अचानक करवट ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शाम को जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में तपती गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।

बता दें कि इन दिनों देश के अधिकतर राज्य बारिश के चपेट में हैं। महानगर मुंबई में भी मूसलाधार बारिश की स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधान रहने को कह रह रहा है।

वहीं, भारी बारिश की वजह से महाड के पास केमबुर्ली में भूस्खलन की घटना भी हुई है, जिस कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है।

उत्तर भारत में मानसून आने के बाद से ही कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तराखंड, असम, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही हुई है।

और पढ़ें: मुंबई में बारिश का कहर, भूस्खलन से यातायात प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट