logo-image

केजरीवाल की बढ़ सकती है मुश्किल, मोदी सरकार ने 'आप' से मांगा विदेश से मिले चंदे का ब्यौरा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'आप' को विदेशों से मिल रहे चंदे का ब्यौरा देने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में गृह मंत्रालय ने आप से कहा है कि वह 16 मई तक विस्तृत जानकारी दे।

Updated on: 05 May 2017, 11:08 PM

highlights

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप को विदेशों से मिल रहे चंदे का ब्यौरा मांगा
  • गृह मंत्रालय ने आप से कहा कि वह 16 मई तक विस्तृत जानकारी दे
  • आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया

नई दिल्ली:

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें केंद्र बढ़ सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'आप' को विदेशों से मिल रहे चंदे का ब्यौरा देने के लिए कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में गृह मंत्रालय ने आप से कहा है कि वह 16 मई तक विस्तृत जानकारी दे।

मंत्रालय की ओर से विदेशी सहायता नियमन कानून 2010 (एफसीआरए) के तहत जारी नोटिस में आप को विभिन्न देशों से मिले चंदे की जानकारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटिस की पुष्टि की है।

मंत्रालय की नोटिस में विदेशी दानदाताओं और अंशधारकों की सूची तथा उनके द्वारा दी गई राशि का ब्यौरा मांगा गया है।

आप के एक नेता ने बताया कि हाल ही में पंजाब सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान मिले चंदे का पूरा ब्यौरा चुनाव आयोग के समक्ष पेश किया गया था।

और पढ़ें: अमानतुल्ला खान AAP से सस्पेंड, कुमार विश्वास बने राजस्थान के प्रभारी

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सामान्य तौर पर एफसीआरए के तहत दानदाताओं के नाम और पैन नंबर की जानकारी मांगी जाती है। लेकिन केंद्र सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।

गृह मंत्रालय ने ऐसे समय में आम आदमी पार्टी को नोटिस दिया है जब आप केंद्र सरकार पर उसके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है।

पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीटर पर लिखा, 'जल्दी ही आप में सब कुछ ठीक हो जाएगा। केंद्रीय सरकार ने आज (गुरुवार को) अपने तोते (सीबीआई) को सत्येंद्र जैन के पीछे छोड़ा है। वे हमें परेशान करने पर ध्यान दे रहे हैं और हम काम करने पर।'

संजय सिंह का बयान सीबीआई द्वारा छह स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद आया था। छापे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले पूर्व स्वास्थ्य सचिव तरूण सीम द्वारा दिल्ली के अस्पतालों की सुरक्षा पर खर्च में 10 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोप सामने आने के बाद मारा गया।

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें