logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

केंद्र सरकार का डॉक्टरों को तोहफा, रिटायरमेंट उम्र हुई 65 साल

केंद्र सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल करने को मंज़ूरी दे दी है।

Updated on: 27 Sep 2017, 08:20 PM

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल करने को मंज़ूरी दे दी है। जिसके तहत आयुष मंत्रालय और रेलवे में काम कर रहे डॉक्टर भी आएंगे।  

कई विभाग ऐसे हैं जहां डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है और कई विभागों में 62 साल है। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार ने इस फैसले को लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है। ताकि मरीज़ों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा, 'इस फैसले से लोगों को अनुभवी डॉक्टरों से इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा हमारे पास डॉक्टरों की कमी नहीं होगी और मरीजों को सुविधा होगी। इसके अलावा डॉक्टर और मरीज़ का अनुपात भी ठीक रहेगा।'

और पढ़ें: अर्थव्यवस्था को गलत दिशा में ले जा रही है मोदी सरकार: भारतीय मजदूर संघ

उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि कई पोस्ट खाली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तहत काम कर रहे 1,445 डॉक्टरों को इससे लाभ होगा।

केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ काम कर रहे डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र जुलाई में 60 से बढ़ाकर 65 साल कर दी गई थी।

और पढ़ें: यशवंत के वार पर बोले राजनाथ, बढ़ती अर्थव्यवस्था का लोहा दुनिया ने माना