logo-image

झारखंड: मिशनरीज ऑफ चैरिटी की नन ने कैमरे पर कबूली दो बच्चों को बेचने की बात

झारखंड की राजधानी रांची में मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नवजात शिशुओं को बेचने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Updated on: 14 Jul 2018, 07:14 PM

रांची:

झारखंड की राजधानी रांची में मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नवजात शिशुओं को बेचने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां की एक नन ने कबूल किया है कि उसने एक सिस्टर के साथ मिलकर बच्चे बेचे थे।

नन के कबूलनामे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह बता रही है, 'मैंने दो और बच्चे बेचे थे। मुझे नहीं पता कि अब वो कहां हैं।'

बता दें कि यह दो ननों में से एक है, जिसे 9 जुलाई को बाल तस्करी के आरोप में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि '4 में से 3 बच्चे बरामद किए गए हैं।'

यहां देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें: सफदरगंज में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक चलेगी ओपीडी