logo-image

पुडुचेरी: नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों को पकड़ने के लिए बनी स्पेशल टीम

पुडुचेरी में एक नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने दरिंदगी की। 16 साल की लड़की की अस्मत लूटने वाले सभी हैवान फरार बताए जा रहे हैं। मामला पुडुचेरी के रेड्डीयारपुरम की है।

Updated on: 21 Jul 2018, 09:33 PM

नई दिल्ली:

पुडुचेरी में एक नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने दरिंदगी की। 16 साल की लड़की की अस्मत लूटने वाले सभी हैवान फरार बताए जा रहे हैं। मामला पुडुचेरी के रेड्डीयारपुरम की है।

रिपोर्ट से मुताबिक पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ तीन स्पेशल टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्राइवेट जॉब में काम करनेवाली लड़की की पहचान एक युवक से कुछ दिन पहले हुई थी। युवक लड़की को फॉर्म हाउस ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी इज्जत लूट ली।

पीड़ित लड़की के परिवावालों को जब इस बात का पता चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया साथ ही आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

और पढ़ें : जम्मू कश्मीरः गोलियों से छलनी अगवा जवान का शव बरामद