#MeToo: एमजे अकबर पर बोले अमित शाह, देखना होगा आरोप सच है या झूठ
#MeToo कैंपेन के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर अब जांच के दायरे में आएंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बारे में पहली बार मीडिया के सामने कुछ बोला है.
नई दिल्ली:
#MeToo कैंपेन के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर अब जांच के दायरे में आएंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि एमजे अकबर के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच होगी. इसके साथ ही अमित शाह ने कहा है, 'देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत. हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं.
उन्होंने कहा कि आप मेरा नाम भी इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख सकते हैं. इसलिए पोस्ट की सत्यता की जांच होनी चाहिए'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर से मोदी सरकार इस्तीफा ले मांग सकती है. हालांकि एमजे अकबर पर पहली बार बीजेपी के आलाकमान की प्रतिक्रिया सामने आई है.'
और पढ़ें : #MeToo: फिल्मी हस्तियों के बाद केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर पर भी लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
बता दें अपने समय के मशहूर संपादक और वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जिन महिलाओं ने आगे आ कर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये है, मुझे उन सब पर भरोसा है. मेनका ने कहा कि मी टू अभियान के तहत सामने आये मामलों की पड़ताल के लिए उनका मंत्रालय जल्द ही एक कमेटी गठित करेगा. इसमें वरिष्ठ न्यायिक और कानूनी अधिकारी सदस्य होंगे.
और पढ़ें : #MeToo Campaign: पीडितों के समर्थन में आई मेनका गांधी, कहा- मैं समझती हूं दर्द
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि