#MeToo : एम जे अकबर पर लगे आरोपों पर बीजेपी नेता ने कहा- महिला पत्रकार इतनी मासूम नहीं कि उनका गलत इस्तेमाल हो सके
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला विंग की अध्यक्ष लता केलकर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि महिला पत्रकार इतने 'मासूम' हैं कि जिनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकें.
भोपाल:
देश में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ चल रहे मीटू #MeToo अभियान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर अब तक करीब 10 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मी टू अभियान में एम जे अकबर पर आरोपों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला विंग की अध्यक्ष लता केलकर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि महिला पत्रकार इतने 'मासूम' हैं कि जिनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकें.
बीजेपी नेता लता केलकर ने कहा, 'जो आरोप लगा रही हैं वो पत्रकार हैं शायद जैसा मैंने पढ़ा है. और पत्रकार बहनों को मैं इनोसेंट महिला नहीं कहती कि जिसका कोई गलत इस्तेमाल कर ले. मैं मी टू अभियान का स्वागत करती हूं और मैं मानती हूं कि इस कैंपेन ने महिलाओं को साहस दिया है.'
हालांकि एम जे अकबर के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया. संभव है कि एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों की चर्चा केंद्रीय कैबिनट में भी हुई और उन्हें इस्तीफा देने के लिए कुछ समय दिया जा सकता है. एमजे अकबर पर यौन शोषण के ये आरोप संपादक रहते हुए लगाए गए हैं.
एम जे अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर आरोप लगाने के एक दिन बाद, उनकी पूर्व सहयोगी प्रेरणा सिंह बिंद्रा ने भी उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद कई महिलाओं ने उन पर इस तरीके का आरोप लगाए. एम जे अकबर अखबार 'द टेलीग्राफ' के संस्थापक संपादक रह चुके हैं।
और पढ़ें : #MeToo Campaign: पीडितों के समर्थन में आई मेनका गांधी, कहा- मैं समझती हूं दर्द
गौरतलब है कि भारत में सोशल मीडिया पर मी टू अभियान शुरू होने के बाद महिलाएं और छात्राएं अपने खिलाफ हुए यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और उससे जुड़ी अन्य घटनाओं पर खुल कर बोल रही है। इसके तहत अब कई ऐसे शख्सियत के नाम सामने आए जिनकी आम जनमानस में अच्छी 'छवि' मानी जाती है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि