logo-image

चरम पर मॉनसून, उफान पर नदियां, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

कई दिनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, केरल और मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है।

Updated on: 14 Aug 2018, 09:51 AM

नई दिल्ली:

मॉनसून देश भर में पूरी तरह से चरम पर है। बारिश के कारण देश की कई नदियां लबालब भरी है तो कई उफान पर बह रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। बारिश के कारण जम्मू कश्मीर की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है। वहीं
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे-3 पर लैंडस्लाइड होने से लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। राज्य में जारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण एहतियातन आपदा विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

केरल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 39 लोगों की मौत चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल में अगले 24 में भारी बारिश की नई चेतावनी जारी की है।

केंद्र सरकार ने केरल में बाढ़ पीड़ित लोगों की तत्काल सहायता के लिए रविवार को 100 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और कहा कि आजादी के बाद अब तक राज्य में इस तरह की स्थित नहीं हुई थी।

देश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर मचाए हुए है। कई दिनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, केरल और मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई जगह लोग जलजमाव से त्राहिमाम कर रहे हैं तो कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा होने से लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं।

और पढ़ेंः केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 39 पहुंची, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की नई चेतावनी जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की है।