logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को प्रपोज और धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, कोलकाता से अरेस्ट हुआ आरोपी

राज्यसभा सांसद और दिग्गज किक्रेट खिलाड़ी सचिन तेंलदुकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और परेशान करने का मामला सामने आया है।

Updated on: 07 Jan 2018, 09:21 PM

नई दिल्ली:

राज्यसभा सांसद और दिग्गज किक्रेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और परेशान करने का मामला सामने आया है।

एक शख्स काफी लंबे समय से सारा तेंदुलकर को फोन कर परेशान कर रहा था। मुंबई पुलिस ने रविवार को इस आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक सारा तेंदुलकर ने मुंबई के बांद्रा थाने में कुछ समय पहले यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कोई फोन पर लगातार परेशान करता है। वह उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करता है। इतना ही नहीं, वह उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी करता था।

पुलिस ने बताया कि सारा की शिकायत के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई थी। इसके लिए पुलिस ने फोन टावर के लोकेशन भी ट्रैक किए। फोन पर बदसलूकी करने वाले इस शख्स को रविवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आरोपी की पहचान बंगाल के देवकुमार मैती के तौर पर हुई है। मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से इसे गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस आरोपी देवकुमार मैती से फिलहाल पूछताछ कर रही है।

और पढ़ेंः मध्य प्रदेशः विराट कोहली के सस्ते में आउट होने से फैन ने लगाई आग