IGI पर 100 आईफोन एक्स के साथ एक यात्री गिरफ्तार
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति फोन लेकर तस्करी के इरादे से दुबई से शुक्रवार को भारत आ रहा था।
नई दिल्ली:
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को तस्करी के आरोप में 100 आईफोन एक्स हैंडसेट के साथ गिरफ्तार किया है।
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति फोन लेकर तस्करी के इरादे से दुबई से शुक्रवार को भारत आ रहा था। कस्टम के एडिशनल कमिश्नर अमनदीप सिंह ने कहा, 'सघन जांच के दौरान उसके बैग से 85.61 लाख रुपये की कीमत के 100आईफोन एक्स हैंडसेट जब्त किए गए हैं।'
आईफोन एक्स भारत की अपेक्षा दुबई में सस्ता है। भारत में आईफोन एक्स की कीमत 95,390 (64GB स्टोरेज) और 108,930 (256GB) रुपये है। जबकि दुबई में यही कीमत 78,294 और 90,318 रुपये हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए