logo-image

बंगा उत्सव का आयोजन करने पर बीजेपी का ममता पर निशाना, तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Updated on: 09 Jan 2018, 06:32 AM

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विजयवर्गीय की यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस द्वारा बीरभूम में विशाल ब्राह्मण और पुरोहित सम्मेलन का आयोजन करने के बाद आई।

कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता का यह कदम बीजेपी के हिंदू वोटों को अपनी तरफ करने की मंशा से उठाया गया है।

वहीं राजनीतिक गलियारों में ममता का यह कदम बीजेपी द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के आरोपों को खारिज करने के लिहाज से देखा जा रहा है।

विजयवर्गीय ने कहा, 'ममता बनर्जी कल तक तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थीं। अब वह अचानक बदल गई है। वह ब्राह्मणों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। लोगों में गाय और गीता बांट रही है। इसका बस एक ही कारण है। उनका मकसद केवल बीजेपी के हिंदू वोटों को अपनी तरफ करने का है।'

यह भी पढ़ें : सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ SC में केंद्र का हलफनामा

पार्टी के प्रमुख ममता बनर्जी ने बीरभूम में 7 दिवसीय उत्तर बंगा उत्सव का उद्घाटन किया, जिसमें पार्टी ने पहली बार ब्राह्मण और पुरोहितों पर केंद्रित सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन का आयोजन बीरभूम जिला के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने किया, जिन्होंने मुकुल रॉय को लक्षित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।

रिपोर्टस के मुताबिक सोमवार को लगभग 12 से 14 हजार हिंदू पुजारियों ने इस बैठक में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुजारियों को शाल, गीता की एक प्रति और मां शारदा और रामकृष्ण के चित्रों के साथ सम्मानित किया गया।

और पढ़ें: LGBT मामले में धारा 377 की संवैधानिक वैधता की जांच करेगा SC