मेक इन इंडिया: लॉकहीड मार्टिन और टाटा के बीच करार, भारत में बनाएगा F-16 लड़ाकू विमान
लॉकहीड ने भारत में लड़ाकू विमान बनाने के लिए टाटा अडवांस्ड सिस्टम्स से समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया योजनता के तहत अमेरिका की एयरोस्पेस टेक्नॉलजी कंपनी लॉकहीड मार्टिन भारत के टाटा अडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के साथ मिलकर F-16 लड़ाकू विमान बनाएगा। लॉकहीड ने भारत में लड़ाकू विमान बनाने के लिए टाटा अडवांस्ड सिस्टम्स से समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर पहले टाटा और लॉकहीड ने समझौता किया है। समझौते के तहत भारत में F-16 लड़ाकू विमान तैयार किये जाएंगे। टाटा-लॉकहीड ने पेरिस में समझौते किये हैं।
एफ-16 ब्लॉक 70 विमान भारतीय वायुसेना के सिंगल इंजन फाइटर जरूरतों के लिए उपयुक्त है। इससे देश के निजी क्षेत्र में रक्षा उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
भारत लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में बड़े उपकरणों की डील्स के लिए 'मेक इन इंडिया' पर जोर दे रहा है। साथ ही भारतीय एयर फोर्स अपने लड़ाकू विमानों के बेड़े को जल्द बदलना चाहता है। अभी भारत के पास पुराने हो चुके सोवियत जमाने के लड़ाकू विमान हैं।
और पढ़ें: रायसीना हिल के लिए राम नाथ कोविंद पर मुहर, आडवाणी समेत यह नाम हुए खारिज
मोदी सरकार की नीति के अनुसार विदेशी कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर भारत में रक्षा उपकरणों का उत्पादन करना होगा, जिससे देश में उत्पादन बढ़ें और आयात पर होने वाले भारी खर्चे को कम किया जा सके।
F-16 लड़ाकू विमान की खासियत
फोर्थ जनेरेशन का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान है जिसमें सिंगल इंजन लगाया गया है। F-16 की अधिकतम गति 1,500 मील प्रति घंटे है।
F-16 में एडवांस रडार सिस्टम लगाया है। साथ ही आधुनिक हथियार और स्नाइपर टारगेटिंग पॉड होना इसे खास बनाता है।
किसी भी मौसम में F-16 लड़ाकू विमान काम कर सकती है। अमेरिका और अन्य 25 देश इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य