logo-image

महात्मा गांधी के पोते कनु गांधी का सूरत में हुआ निधन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया

87 साल के कनु रामदास गांधी का निधन एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ।

Updated on: 07 Nov 2016, 10:41 PM

नई दिल्ली:

महात्मा गांधी के पोते और पूर्व नासा वैज्ञानिक कनु गांधी का सूरत में निधन हो गया। 87 साल के कनु रामदास गांधी का निधन एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ। वो काफी समय से बीमार थे और सोमवार शाम को उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। 

कनु गांधी को पहचान उनके महात्मा गांधी के खीची गई एक फोटो से मिली जिसमें वो अपने दादा महात्मा गांधी की लाठी पकड़कर उनके आगे चल रहे थे।

उनकी हालत काफी समय से ठीक नहीं थी। उन्हें 22 अक्टूबर को दिल का दौरा आया था। जिसके बाद उनका शरीर लकवे से ग्रस्त हो गया था। और वो कोमा में चले गए थे।

पीएम मोदी और कई दूसरे नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।