महाराष्ट्र: किसान ने मांगा लोन, बैंक मैनेजर ने बदले में मांगी किसान की पत्नी की इज्जत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर पर आरोप लगा है कि वह लोन देने के बदले किसान की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।
मुंबई:
महाराष्ट्र के बुलढाणा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर पर आरोप लगा है कि वह लोन देने के बदले किसान की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।
यह आरोप किसान ने मैनेजर राजेश हिवासे पर लगया है। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर राजेश हिवसे ने जब किसान से मोबाइल नंबर मांगा तो किसान ने अपनी पत्नी का नंबर दे दिया। जिसके बाद मैनेजर ने फोन कर अश्लील बातें करना शुरु कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजर ने किसान की पत्नी को कहा कि अगर कर्ज जल्दी चाहिए तो शारिरिक सुख देना पड़ेगा। जिसके बाद महिला ने मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने बैंक के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया। जब तक मैनेजर को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम पहुंची तब तक वह वहां से फरार हो चुका था।
और पढ़ेंः बोगी में एसी न चलने के कारण यात्रियों ने ट्रेन को रोका, काटा बवाल
घटना को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बैंक अधिकारी को सस्पेंड किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी