logo-image

लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 62 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, 21 पर सिमटी बीजेपी-अकाली

आम आदमी पार्टी (आप) को एक बार फिर से पंजाब में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उन्हें केवल 1 सीट मिली है।

Updated on: 27 Feb 2018, 02:33 PM

नई दिल्ली:

लुधियाना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 95 सीटों में से 62 सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाया है। 

वहीं बीजेपी को केवल 10 सीट मिली है जबिक शिरोमणि अकाली दल को महज़ 11 सीट मिली है।

आम आदमी पार्टी (आप) को एक बार फिर से पंजाब में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उन्हें केवल 1 सीट मिली है। जबकि लोक इंसाफ़ पार्टी को 7 सीटें मिली है। वहीं 4 निर्दलय उम्मीदवार ने भी अपनी जीत पक्की की है।

निश्चय ही कांग्रेस के लिए यह जीत काफी मायने रखता है। पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस मोदी लहर को शिकस्त देते हुए सत्ता हासिल करने में कामयाबी पाई है।

हालांकि पंजाब में हार के लिए शिरोमणि अकाली दल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को भी बड़ी वजह बताया गया था।

बता दें कि 24 फरवरी को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान किया गया था। माना जा रहा था कि कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच कड़ा मुकाबला है।

और पढ़ें: नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के भारत के निमंत्रण को मालदीव ने ठुकराया