logo-image

3 सितंबर को होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, अब तक 4 मंत्रियों का इस्तीफ़ा

मोदी कैबिनेट में कर्नाटक से सांसद प्रह्लाद जोशी और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को जगह मिल सकती है।

Updated on: 01 Sep 2017, 02:52 PM

highlights

  • राजीव प्रताप रूडी को संगठन की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है
  • पीएम मोदी के चीन दौरे से पहले कैबिनेट में फेरबदल संभव
  • गडकरी को मिल सकता है रेल मंत्रालय का प्रभार
  • जेडीयू के दो नेताओं को मिल सकती है जगह
  • AIADMK से एम थंबीदुरई का नाम चर्चा में

नई दिल्ली:

नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक अब तीन सितंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर होने वाली देरी को लेकर ऐसा कयास लगाए जा रहा है कि ये पीएम मोदी के प्रस्तावित 3 सितंबर के चीन दौरे की वजह से हुआ है।

बता दें कि पीएम मोदी 3 सितंबर को चीन ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे। इसलिए कैबिनेट के विस्तार का फ़ैसला अब उसी दिन किया जाएगा।

शुक्रवार को फेरबदल की ख़बरों के बीच अब तक चार मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। राजीव प्रताप रूडी, फग्गन कुलस्ते, संजीव बालियान और महेंद्र पांडे ने अलाकमान के आदेश का हवाला देते हुए अपनी इस्तीफ़े की बात स्वीकार की है।

बता दें कि वर्तमान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यूपी के मुजफ्फरनगर और औरैया रेल हादसे के बाद इस्तीफ़े की पेशकश की थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने फिलहाल उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा था। माना जा रहा है कि फेरबदल के बाद प्रभु को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वहीं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के इस्तीफ़ा देने के बाद से केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली दो महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे हैं। अभी हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री बने रहने के सवाल का जवाब देते हुए जेटली ने कहा, 'शायद मैं अब लंबे समय तक रक्षा मंत्री न रहूं।'  

अरुण जेटली के इस बयान को आने वाले समय में होने वाले फेरबदल से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

साथ ही कई और मंत्रियों के इस्तीफा देने और इस्तीफे की पेशकश की खबर है। वहीं, कैबिनेट में नए चेहरों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट में कर्नाटक से सांसद प्रह्लाद जोशी और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को जगह मिल सकती है।

Live Updates

 # सूत्रों ने जानकारी दी है कि मंत्रीमंडल विस्तार का फ़ैसला अब तीन सितंबर रविवार के दिन होगा। जानकार बताते हैं कि पीएम मोदी 2 सितंबर को चीन दौरे पर जाने वाले हैं जहां वो ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसलिए कैबिनेट के विस्तार का फ़ैसला अब दौरे के बाद ही हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्री महेन्द्र पांडे ने दिया इस्तीफ़ा, गुरुवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।

# आज शाम केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पीएम मोदी से मुलाक़ात कर सकते हैं। 

# संजीव बालियान और राजीव प्रताप रूडी ने इस्तीफे की पेशकश की

 # राजीव प्रताप रूडी, उमा भारती, कलराज मिश्र और राधामोहन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की

कैबिनेट फेरबदल शुक्रवार को हो सकता है। इसके तहत कई मत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है जबकि कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार से चीन दौरे पर जाना है।

यह भी पढ़ें: राजीव महर्षि होंगे देश के अगले सीएजी, सुनील अरोड़ा बने चुनाव आयुक्त

बहरहाल, जिन मंत्रियों के कैबिनेट से हटाए जाने या इस्तीफे की पेशकश की बात सामने आ रही है उनमें फगन सिंह कुलस्ते, उमा भारती जैसे नाम प्रमुख हैं। गिरिराज सिंह से भी इस्तीफा लिया जा सकता है। चंपारण से सांसद कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का भी इस्तीफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी पर RBI की रिपोर्ट के बाद मोदी सरकार के लिए एक और बुरी खबर, जीडीपी में भारी गिरावट