logo-image

IND Vs SA: भारत ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया

भारत ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 204 रनों का लक्ष्य दिया।

Updated on: 18 Feb 2018, 09:31 PM

नई दिल्ली:

भारत ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 204 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान जीन पॉल ड्युम्नी ने रविवार को टी-20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।

भारतीय टीम की तरफ से शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे। रोहित शर्मा ने शुरुआत में तूफानी पारी खेली। रोहित ने 9 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 21 रन बनाए। उसके बाद वह कैच आउट हो गए।

रोहित शर्मा के बाद सुरेश रैना मैदान में उतरे। सुरेश रैना ने सिर्फ 7 गेंदे खेलीं। रैना ने 1 छक्का और 2 चौके के साथ 15 रन बनाए। रैना के बाद कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए।

विराट कोहली ने 20 गेंदो में 26 रन बनाए। हालांकि विराट कोहली को तबरेज शाबसी की गेंद पर एक जीवनदान भी मिला। विराट ने 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 26 रन बनाए। विराट कोहली एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे।

शिखर धवन ने शानदार पारी खेलते हुए सबसे अधिक रन बनाए। धवन ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौके के साथ 72 रन बनाए। धवन ने 184.61 के स्ट्राइक रेट के हिसाब से 72 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंदो में 2 चौके के साथ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

धोनी के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। हार्दिक पांड्या और मनीष पांडे नाबाद रहे। मनीष पांड्या ने  27 गेंदों में 1 छक्के के साथ 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हार्दिक पांड्या 7 गेंदों में 2 चौके के साथ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम से जेजे स्मट्स और रीजा हैंन्ड्रिक्स क्रीज पर उतरे। तीसरे ओवर में जेजे स्मट्स शिखर धवन के कैच का शिकार हो गए। स्मट्स ने 9 गेंदों में 3 चौके के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन वापिस लौट गए।

स्मट्स के बाद जीन पॉल ड्युम्नी क्रीज पर आए। लेकिन ड्युम्नी भारतीय गेंदबाज के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। ड्युम्नी 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर की गेंद पर सुरेश रैना ने ड्युम्नी का कैच पकड़ा।

ड्युम्नी के बाद डेविड मिलर मैदान में आए और 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। मिलर पांड्या की गेंद पर शिखर धवन का शिकार हुए। शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा।

मिलर के बाद फरहान बेहरादीन क्रीज पर आए। बेहरादीन 27 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौके के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बेहरादीन युजवेंद्र चहल की गेंद पर मनीष पांड्या के हाथों कैच आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शानदार पारी खेलते हुए रीज हैंड्रिक ने 50 गेंदों में 1 छक्का और 8 चौके के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए।

बेहरादीन के बाद हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए। हेनरिक क्लासेन 16 रन बनाकर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन के बाद रीजा हैंड्रिक, डेन पीटरसन, क्रिस मोरिस के विकेट ताश के पत्ते की तरह बिखर गए।

पीटरसन के बाद जूनियर डाला क्रीज पर आए। जूनियर डाला 2 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं तबरेज शामसी अपना खाता भी नहीं खोल सके।

LIVE UPDATES:

दक्षिण अफ्रीका को लगा आठवांं झटका, पीटरसन 1 रन बनाकर आउट

# दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका, क्रिस मोरिस 0 रन पर आउट

# दक्षिण अफ्रीका को लगा छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका को लगा पांचवा झटका, रीजा हैंड्रिक 70 रन बनाकर आउट

#  17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 154/4

# 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 139/4

दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, फरहान बेहरादीन 39 रन बनाकर आउट

#  14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 121/3

रीजा हेंड्रिक्स ने 37 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

# 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 103/3

# 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 79/3

# 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 61/3

# 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 55/3

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, डेविड मिलर 9 रन बनाकर आउट

# 6 ओवर के बाद द. अफ्रीका का स्कोर 41/2

# जसप्रीत बुमराह आए गेंदबाजी करने

# भुवनेश्वर की अंतिम गेंद पर ड्युम्नी कैच आउट

# भुवनेश्वर कुमार आए गेंदबाजी करने

# 4 ओवर के बाद द. अफ्रीका का स्कोर 35/1

# साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, जेजे स्मट्स 14 रन बनाकर आउट

# 2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 20 रन

# 1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 रन

#  जेजे स्मट्स और रीजा हेंड्रिक्स उतरे क्रीज पर

#  साउथ अफ्रीका की पारी शुरु

# 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/5

# 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 194/5

भारत को लगा पांचवा झटका, महेंद्र सिहं धोनी 16 रन बनाकर आउट 

# 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 183/4

# 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/4

# 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 164/4

# महेंद्र सिंह धोनी आए क्रीज पर

भारत को लगा चौथा झटका, शिखर धवन 72 रन बनाकर आउट

# अंदिले की तीसरी गेंद पर धवन ने लगाया चौका

# अंदिले आए गेंदबाजी करने

# 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/3

# डाला की अंतिम गेंद पर धवन ने लगाया चौका

#  डाला की 3 गेंद पर धवन ने लगाया चौका

# डाला आए गेंदबाजी करने

# 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/3

# अंदिले की 2 दूसरी गेंद पर धवन ने लगाया चौका

# अंदिले फेहुलकवायो आए गेंदबाजी करने

# 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/3

# शिखर धवन ने पूरा किया अर्धशतक,  28 गेंदों में बनाए 52 रन

# मनीष पांडे आए क्रीज पर

# 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/3

# विराट कोहली हुए एलबीडब्ल्यू आउट, 26 रन बनाकर लौटे पवेलियन

# 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/2

# 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/2

# कोहली ने शाबसी की चौथी गेंद पर लगाया छक्का

# तबरेज शाबसी की पहली गेंद पर विराट को मिला जीवनदान, बाउंड्री पर छोड़ा कैच

# 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/2

# मोरिस की अंतिम गेंद पर धवन ने लगाया चौका

# क्रिस मोरिस आए गेंदबाजी करने 

# 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/2

# डाला की पांचवी गेंद पर धवन ने लगाया छक्का

# जूनियर डाला की पहली गेंद पर कोहली ने लगाया चौका

# 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/2

# मोरिस की 5वीं गेंद पर धवन ने लगाया चौका

# क्रीज पर क्रिस मोरिस आए गेंदबाजी करने 

# विराट कोहली आए क्रीज पर

# 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/2

# डाला की पांचवी गेंद पर रैना हुए कैच आउट, 15 रन बनाकर आउट

# डाला की पांचवी गेंद पर रैना ने लगाया चौका

# डाला की पहली गेंद पर धवन ने लगाया छक्का

# जूनियर डाला आए गेंदबाजी करने

# 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/1

# सुरेश रैना ने लगाया चौका

# सुरेश रैना ने पीटरसन की पांचवी गेंद पर लगाया छक्का

# डेन पीटरसन आए गेंदबाजी करने

# 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/1

# सुरेश रैना आए क्रीज पर

# भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट

# 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18 रन

# रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद पर लगाया चौका

# रोहित शर्मा ने पांचवी गेंद पर लगाया जबरदस्त छक्का

# रोहित शर्मा और शिखर धवन आए क्रीज पर

# साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला

यह भी पढ़ें: विराट कोहली वह खिलाड़ी जिसकी अगुवाई में टीम इंडिया जीत की नींव पर ऐतिहासिक इमारत बनाती है

टीमें : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका :
जीन पॉल ड्युम्नी (कप्तान), जेजे स्मट्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), क्रिस मोरिस, फरहान बेहरादीन, अंदिले फेहुलकवायो, डेन पीटरसन और जूनियर डाला, तबरेस शामसी। 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कहा- अभी मुझमें 8-9 साल की क्रिकेट बाकी है