logo-image

अयोध्या में बोले सीएम योगी, पहले था रावण राज, अब रामराज में होगा विकास

इस बार अयोध्या की दीपावली ठीक वैसी ही होगी जैसा राम के समय यानी कि त्रेता युग में हुई थी।

Updated on: 18 Oct 2017, 10:44 PM

नई दिल्ली:

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दीपावली मनाने अयोध्या पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार अयोध्या की दीपावली ठीक वैसी ही होगी जैसा राम के समय यानी कि त्रेता युग में हुई थी।

इस बार की दीपावली का राजनीतिक महत्व भी है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इसी साल नवम्बर महीने में चुनाव होने वाला है। कहने को तो ये विधानसभा चुनाव है लेकिन इसे लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। यानी कि दीपावली के ज़रिए सीधे लोकसभा चुनाव की तैयारी।

धार्मिक नगरी में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की गयी हैं। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा।

LIVE UPDATES:

# हमारी सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती

# पहले रावण राज्य था, जो जाति और धर्म देखकर योजनाएं लाता था, परिवारवाद को बढ़ावा देता था

# कोई भी व्यक्ति बिना घर के नहीं रहेगा, हर घर में बिजली होगी यही राम राज्य होगा : सीएम योगी

# अयोध्या के घाटों का उद्धार किया जाएगा, इसके विकास के लिये 113 करोड़ की योजना को दी गई है मंजूरी: सीएम योगी

# अयोध्या में लगातार प्रहार होता रहा है: सीएम योगी

# मोदी जी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा  है: सीएम योगी 

# यूपी के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आबंटन पत्र बांटा

# राज्यपाल राम नाईक भी कार्यक्रम में मौजूद

# उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे

दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे।

अयोध्या में दिवाली मनाने के बहाने लोकसभा चुनाव पर होगी BJP की नज़र

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी 18 अक्टूबर सुबह सात बजे कंचन भवन से नागेर धाम तक निकाली जाने वाली हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे।

दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भगवान राम के आगमन को दर्शाते हुए साकेत महाविद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी रामकथा पार्क पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शोभायात्रा के रामकथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वन्दन और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद योगी अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

त्योहारी सीज़न में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त बिजली कनेक्शन संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। बच्चों को नए कपड़े और मिठाई भी बाटेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री शाम को राम कथा पार्क से सरयू तट के नया घाट जायेंगे। दोनों की मौजूदगी में शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी।

इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सरयू तट पर दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी। इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा।

दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा नुकसान