LIVE: अहमदाबाद और पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, केंद्रीय मंत्री प्रधान ने बांटा प्रसाद
रथयात्रा शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह आरती में भाग लेने के लिए अहमदाबाद पुहंचे।
नई दिल्ली:
ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है। रथयात्रा शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद पहुंच कर आरती में भाग लिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोने की झाड़ू लगाकर रथयात्रा को रवाना किया। थोड़ी ही देर में ओडिशा के पुरी से भी यात्रा की शुरुआत होगी। पुरी में रथयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Live Updates
# दिल्ली के हौज खास इलाके में भी लोगों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
Delhi: Visuals of #JagannathRathYatra from Hauz Khas's Sree Neelachala Seva Sangha Jagannath Temple. pic.twitter.com/WeCbSQO5pN
— ANI (@ANI) July 14, 2018
# ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के भक्तों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बांटा प्रसाद
Odisha: Visuals of Union Minister Dharmendra Pradhan at Jagannath Puri Rath Yatra. pic.twitter.com/p2rvyODlQF
— ANI (@ANI) July 14, 2018
भगवान जगन्नाथ का रथ पीले और लाल रंग के कपड़ों से सजाया गया है, जिसमें 16 चक्के लगे हुए हैं। वहीं बलभद्र जी का रथ हरे और लाल रंग का है, इसमें 14 पहिए लगे हैं।
#Visuals of the annual Jagannath Rath Yatra from Jagannath Temple in Ahmedabad. #Gujarat pic.twitter.com/1vkeBHaY67
— ANI (@ANI) July 14, 2018
जबकि सुभद्रा के रथ को काले और लाल रंग के कपड़ों से सजाया गया है। इनके रथ में 12 पहिए लगे हुए हैं। लकड़ी के बने इन रथों को भक्त रस्सियों से खींचते हैं।
Ahmedabad: Latest #visuals of the annual Jagannath Rath Yatra from Jagannath Temple. #Gujarat pic.twitter.com/uExwriSlp8
— ANI (@ANI) July 14, 2018
इस रथयात्रा को दर्शन करने के लिए पुरी में करीब 15 लाख श्रृद्धालु पहुंचे हैं। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा पर नजर रखने के लिए कैमरों का सहारा भी लिया जा रहा है।
BJP President Amit Shah attends aarti at Jagannath Temple in Ahmedabad. #Gujarat pic.twitter.com/nEQmvp2kXM
— ANI (@ANI) July 13, 2018
अहमदाबाद की रथयात्रा में सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस के 14 हजार से ज्यादा जवान, स्टेट रिजर्व पुलिस की 22 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश को जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से देश नई ऊंचाइयों को छुए।
Greetings on the auspicious occasion of Rath Yatra.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2018
With the blessings of Lord Jagannath, may our country scale new heights of growth. May every Indian be happy and prosperous.
Jai Jagannath! pic.twitter.com/1Ifrxueaiu
अहमदाबाद की रथयात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रसाद भिजवाया गया है। प्रसाद में जामुन, मूंग, आम, अनार, गुड और बूंदी शामिल है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर